योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। – भगवद गीता।
योग की सबसे प्रसिद्ध किताब ( Best Yoga Books ) पतंजलि द्वारा लिखी गयी है | भगवत गीता में भी योग का उल्लेख किया गया है| इसके अलावा, उपनिषद और ऋगवेद में भी योग के बारे में बताया गया है |
मनुष्य और उनके आधुनिक व्यस्त जीवन का तनाव आंतरिक शांति और आत्म-खोज की आवश्यकता पैदा करता है।
कुछ लोगों को लगता है कि योग केवल एक शारीरिक गतिविधि है लेकिन वास्तव में, यह एक जीवन शैली है जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य शामिल है।
8 सर्वश्रेष्ठ योग पुस्तकें जो आपके जीवन में योग क्रांति ला सकती है | अगर आप योग, योग मुद्रा और इनके लाभ के भरे में जानना चाहते है | देश विदेश में यह पुस्तकें योग की सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में शामिल है
1
Light on Yoga ( by B.K.S lyengar ) Best in yoga Books English
सभी के लिए योग ( Hindi Edition )
K.S. Iyengar को विश्व के प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ के रूप में योग के प्रचार के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया।
यह किताब विश्व के अग्रणी प्राधिकरण द्वारा योग के लिए क्लासिक गाइड ‘योग के विषय पर विश्वसनीय और सटीक जानकारी प्रदान करता है और पाठकों को योग का अभ्यास करने की सही तकनीकों के बारे में बताती है।
यह पुस्तक इस तरह से लिखी गई है, जिससे पाठकों के लिए बिना किसी परेशानी के योग मुद्राओं को समझना आसान हो जाता है।
विशिष्ट संप्रेषण शैली एवं शरीर विज्ञान संबंधी वैज्ञानिक विश्लेषण पुस्तक की अतिरिक्त विशेषता है।
योगासनों की विभिन्न स्थितियों को दरशाते लगभग 300 रेखाचित्र; ताकि विषय को समझने में आसानी रहे। आसन; प्राणायाम; धारणा; ध्यान आदि अंगों के सर्वांगीण विवेचन से परिपूर्ण पुस्तक।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
2
Patanjali Yog Darshan ( Hindi Edition yoga books) by Mridul Kirti
ऋषि पतञ्जलि प्रणीत पतञ्जलि योग दर्शन आत्म-भू-योग दर्शन हैं। यह अनन्य; अनूठा; अनुपमेय योग-दर्शन; जो अपने लिए आप ही प्रमाण है।
इस अपूर्व और अद्भुत ग्रंथ के समान सृष्टि में कोई अन्य यौगिक ग्रंथ है ही नहीं। एक तरह से इसे प्रकृति की अद्भुत और चमत्कृत घटना कह सकते हैं।
‘पतञ्जलि योग दर्शन’ गणतीय भाषा में एवं सूत्रात्मक शैली में रचित; सृष्टि का एक अद्वितीय; यौगिक विज्ञान का विस्मयकारी ग्रंथ है; जिसमें मनुष्य के प्राण से लेकर महाप्राण तक की अंतर्यात्रा; मृण्मय से चिन्मय तक जाने का यौगिक ज्ञान; मूलाधार से सहस्रार तक ब्रह्मैक्य का आंतरिक ज्ञान; मर्म और दर्शन समाहित है।
योग-दर्शन जीव के पंचमय कोषों; अन्नमय; प्राणमय; मनोमय; ज्ञानमय कोषों के गूढ़ मर्म और उनमें छुपी शक्तियों को उजागर करता हुआ; देह के सुप्त बिंदुओं को जाग्रत् कर; विदेह की ओर उन्मुख कर आनंदमय कोष में प्रवेश कराने का विज्ञान है।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
3
Yog Guru Swami Ramdev (Hindi)
योग के पुनर्जागरण व भारतीय नवजागरण के पुरोधा के रूप में स्वामी रामदेव आज संपूर्ण विश्व में चर्चित हैं।
योग और प्राणायाम के अपने अनोखे कार्य द्वारा प्राणघातक बीमारियों जैसे—कैंसर; एड्स सहित लगभग सारे रोगों के उपचार का दावा करते हैं।
‘स्व से पहले राष्ट्र’ ही स्वामी रामदेव के जीवन का मूलमंत्र है। स्वदेशी और स्वदेश-प्रेम के प्रति आमजन को जागरूक करने के उनके प्रयासों को पूरे समाज का भारी समर्थन मिला है।
यह कृति उनके राष्ट्रवादी चिंतन और भय व भ्रष्टाचार के अनाचार के विरुद्ध आक्रोश को विवेचित करने का विनम्र प्रयास है।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
4
Sampoorna Yog Vidhya ( Hindi Edition ) by Rajiv Jain Trilok
यह पुस्तक न सिर्फ योग किन्तु सम्पूर्ण स्वास्थ्य पाने के तरीक़े सिखाती है।
इन योग क्रियाओं द्वारा महिलाएँ, बच्चे, बुजु़र्ग तथा युवा वर्ग लाभान्वित होंगे।
पुस्तक में सभी योग क्रियाओं को विस्तार से और वैज्ञानिक विश्लेषण सहित दिया गया है, जो कि पुस्तक की विशेषता है।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
5
Babaji & the 18 Siddah Kriya Yoga Tradition by Marshall Govindan
इस पुस्तक में अमरत्व प्राप्त बाबाजी की प्रमाणिक जीवनी प्रस्तुत की गई है, जिन्हें योगानन्दजी द्वारा लिखित “योगी कथामृत” पुस्तक द्वारा प्रसिद्धता प्राप्त हुई, जो सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक है।
बाबाजी आज भी बद्रीनाथ के निकट रहते हैं। उन्होंने 16 वर्ष की आयु से ही तरुणावस्था बनाए राखी है, जब सदियों पहले उन्होंने प्रबोधन व दिव्य रूपान्तरण की सर्वोच्च अवस्था प्राप्त कर ली थी।
उन्होंने क्रियायोग की वैज्ञानिक कला में दो महर्षियों, महर्षि अगस्त्य व महर्षि बोगनाथ से दीक्षा प्राप्त की थी, जो दक्षिणी भारत में प्रसिद्धता प्राप्त ’18 महर्षियों की परम्परा’ से संबंधित हैं।
यह दुर्लभ वृत्तान्त, उनके एक दीर्घकालीन शिष्य ने लिखा है, जिसमें उनकी अल्पज्ञात जीवनी, प्राचीन संस्कृति और वर्तमान उद्देश्य को उद्घाटित किया गया है और साथ ही यह बताया गया है कि क्रिया योग द्वारा जीवन के भौतिक व आध्यात्मिक पहलुओं का एकीकरण कैसे किया जा सकता है।
इसमें क्रिया योग के मनोशारीरिक प्रभावों का स्पष्ट विवरण और उसके अभ्यास के लिए निर्देश दिये गए हैं। इस पुस्तक में महर्षियों द्वारा लिखित श्लोक उनकी व्याख्या सहित दिये गए हैं। यह पुस्तक आपको प्रेरणा प्रदान करेगी जो अंग्रेजी, तमिल, हिन्दी, तैलगु और मराठी भाषा में उपलब्ध है। शीघ्र ही यह कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध होगी।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
6
Gherand Samhita yoga books
घेरण्ड संहिता
प्रस्तुत योग-विषयक पुस्तक श्री घेरण्ड मुनि द्वारा विरचित ‘घेरण्ड संहिता’ के नाम से प्रसिद्ध है।
इसमें श्री घेरण्ड मुनि ने अपने शिष्य चण्ड कापालि को योग का अनुशासन किया है।
अन्य अनेक ऋषि मुनियों के समान श्री घेरण्ड मुनि का भी परिचय उपलब्ध नहीं है।
उनके शिष्य कापालि का नाम अवश्य हठयोग के प्रसिद्ध ग्रन्थ ‘‘हठयोग-प्रदीपिका” में योग-प्रवर्तक आचार्यों की कोटि में आया है।
घेरण्ड मुनि विरचित योग के इस ग्रन्थ में तांत्रिक-पद्धति का अनुसरण किया गया है।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
7
शिव संहिता हिंदी पुस्तक
shiva samhita in Hindi
शिवसंहिता क्रिया योग व श्रद्धा व विश्वास का समन्वय है व योग का महत्वपूर्ण ग्रंथ जो आजकल अध्ययन किया जा रहा है।

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
8
Yoga Anatomy by Leslie Kaminoff (one of the Best in Yoga Books )
इस पुस्तक में योग सूत्रों का सरल अनुवाद किया गया है|
इसके अलावा, यह पुष्तक प्रत्येक आसन के पीछे का अर्थ और कहानी बताती है और प्रत्येक आसन के लिए इसमें फोटोग्राफ भी दिए गए है।
इस पुस्तक में योग आसन, ध्यान, नैतिकता और दिन-प्रतिदिन चुनौतियों से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी देता है।
इस पुस्तक में योग सूत्रों का सरल अनुवाद किया गया है|

Click here to buy in English
Click here to buy in Hindi
Click here to Read : Whats is Keto Diet
ऊपर दी हुई पुस्तकें विश्व में सबसे ज़्यादा पढ़े जाने वाली The Best yoga Books हैं | अगर इस लिस्ट में कोई त्रुटि हो तो हम क्षमाप्रार्थी है | आप इसमें संशोधन के लिए निचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे संपर्क कर सकते है |
1 thought on “8 Best yoga Books – सर्वश्रेष्ट योग पुस्तकें”